Get App

Warren Buffett Stops Donation: वॉरेन बफेट ने गेट्स फाउंडेशन को अरबों डॉलर का दान रोका, एपस्टीन की वजह से बिल गेट्स संग रिश्तों में दरार?

Warren Buffett Stops Donation: रिपोर्ट के मुताबिक 95 वर्षीय दिग्गज अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट संगठन के सह-संस्थापक बिल गेट्स और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के पुराने संबंधों की चल रही बाहरी जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन ने मिड ईयर में दिए जाने वाले अपने पारंपरिक शेयरों के दान को फिलहाल टाल दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 12:15 PM
Warren Buffett Stops Donation: वॉरेन बफेट ने गेट्स फाउंडेशन को अरबों डॉलर का दान रोका, एपस्टीन की वजह से बिल गेट्स संग रिश्तों में दरार?
Warren Buffett Stops Donation: वॉरेन बफेट ने बिल गेट्स और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के पुराने संबंधों की चल रही बाहरी जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं

Warren Buffett news: दिग्गज अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट ने पिछले करीब दो दशकों में पहली बार गेट्स फाउंडेशन को दिए जाने वाले अपने सालाना अरबों डॉलर के दान को रोकने का फैसला किया है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक 95 वर्षीय बफेट संगठन के सह-संस्थापक बिल गेट्स और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के पुराने संबंधों की चल रही बाहरी जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

यही वजह है कि बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन ने मिड ईयर में दिए जाने वाले अपने पारंपरिक शेयरों के दान को फिलहाल टाल दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस साल के अंत में संभवतः अपने पारंपरिक थैंक्सगिविंग लेटर के दौरान इस फैसले की समीक्षा करेंगे।

जेफ्री एपस्टीन विवाद और गेट्स फाउंडेशन

बिल गेट्स और जेफ्री एपस्टीन के बीच संबंधों को लेकर गेट्स फाउंडेशन लगातार विवादों में घिरा हुआ है। इसी साल जनवरी में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए ईमेल्स से यह भी सामने आया था कि एपस्टीन और गेट्स फाउंडेशन के स्टाफ के बीच बातचीत हुई थी। फरवरी में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा एपस्टीन से जुड़ी फाइलें जारी किए जाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है। इस विवाद के बाद गेट्स फाउंडेशन के सीईओ मार्क सुजमैन एक्सटर्नल रिव्यू के आदेश दिए थे ताकि एपस्टीन के साथ फाउंडेशन के पिछले जुड़ाव का आकलन किया जा सके। इस जांच के नतीजे इसी गर्मी में आने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें