Get App

Donald Trump: हम उसे वहीं नष्ट कर देंगे... यूरेनियम पर खामेनेई के बयान के बाद अब ट्रंप ने नई धमकी दी, अगला स्टेप क्या?

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए जहां एक तरफ संभावित राजनयिक सफलता के संकेत उभरे थे, वहीं अब तेहरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार का मुद्दा फिर एक बड़ा गतिरोध बनकर सामने आ गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 22, 2026 पर 9:11 AM
Donald Trump: हम उसे वहीं नष्ट कर देंगे... यूरेनियम पर खामेनेई के बयान के बाद अब ट्रंप ने नई धमकी दी, अगला स्टेप क्या?
हम उसे वहीं नष्ट कर देंगे... यूरेनियम पर खामेनेई के बयान के बाद अब ट्रंप ने नई धमकी दी

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए जहां एक तरफ संभावित राजनयिक सफलता के संकेत उभरे थे, वहीं अब तेहरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार का मुद्दा फिर एक बड़ा गतिरोध बनकर सामने आ गया है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक नई और बेहद सख्त चेतावनी जारी की है।

खामेनेई के बयान के बाद बढ़ा गतिरोध

आपको बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने यह घोषणा कर दी कि देश के हथियारों के ग्रेड के करीब पहुंच चुके यूरेनियम (Near-Weapons-Grade Uranium) को विदेश नहीं भेजा जाएगा। खामेनेई का यह बयान सीधे तौर पर वाशिंगटन की उस मुख्य मांग के खिलाफ था, जो उसने बातचीत के दौरान रखी थी। ईरान की समाचार एजेंसी 'फार्स न्यूज एजेंसी' के अनुसार, वाशिंगटन ने मांग की है कि तेहरान अपना लगभग 400 किलोग्राम अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम सौंप दे और अपने परमाणु संचालन को केवल एक ही फैसिलिटी तक सीमित करे।

हम उसे वहीं नष्ट कर देंगे: ट्रंप की धमकी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें