Get App

US-ईरान जंग से टूटी पाकिस्तान की कमर, खर्च कटौती के बीच रद्द करना पड़ा मिलिट्री परेड डे

West Asian Tension Impact on Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि मिलिट्री परेड जैसे बड़े कार्यक्रम रद्द करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि देश आर्थिक बचत के उपायों के साथ आगे बढ़ सके और साथ ही पाकिस्तान डे के मूल्यों के प्रति सम्मान भी बना रहे

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 11:07 PM
US-ईरान जंग से टूटी पाकिस्तान की कमर, खर्च कटौती के बीच रद्द करना पड़ा मिलिट्री परेड डे
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने भारत के पड़ोसी पाकिस्तान के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।

West Asian Tension Impact on Pakistan: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने भारत के पड़ोसी पाकिस्तान के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि एक तरफ पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इस चुनौती से कैसे मुकाबला किया जाए। आर्थिक संकट और खर्च कम करने की कोशिशों के बीच पाकिस्तान सरकार ने 23 मार्च को होने वाली मिलिट्री परेड डे के सभी बड़े कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया है। सरकार ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में तेल संकट और बढ़ते खर्च को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

मिलिट्री परेड रद्द

पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि मिलिट्री परेड जैसे बड़े कार्यक्रम रद्द करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि देश आर्थिक बचत के उपायों के साथ आगे बढ़ सके और साथ ही पाकिस्तान डे के मूल्यों के प्रति सम्मान भी बना रहे। सरकार ने सभी मंत्रालयों और दफ्तरों को निर्देश दिया है कि इस दिन को सादगी और गरिमा के साथ मनाया जाए। वहीं, माना जा रहा है कि, इस फैसले को पाकिस्तान में बढ़ते आर्थिक संकट के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि अब इसका असर उन कार्यक्रमों पर भी पड़ रहा है जो देश की सैन्य ताकत और प्रतिष्ठा से जुड़े होते हैं।

जंग के बीच पाकिस्तान का हाल बेहाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें