Rome Colosseum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (19 मई) को रोम पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रोम पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास संदेश भी पोस्ट किया। उन्होंने सेल्फी के साथ लिखा, "रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!" इससे दोनों नेताओं के बीच की अच्छी दोस्ती साफ दिखाई दी। इसके साथ ही मेलोनी ने इटली और भारत के राष्ट्रीय झंडे वाले दो इमोजी भी जोड़े।
