Get App

कैलिफोर्निया की मेयर निकली चीनी जासूस! ड्रैगन के लिए चला रही थी प्रोपेगेंडा, हाई-प्रोफाइल एजेंट का भंडाफोड़

Chinese Agent: वांग 30 साल पहले चीन से अमेरिका आई थीं। उनके माता-पिता चीन में डॉक्टर थे। उन पर आरोप है कि 2020 से 2022 के बीच वांग ने अमेरिकी सरकार को जानकारी दिए बिना चीनी अधिकारियों के इशारे पर काम किया

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 12, 2026 पर 2:09 PM
कैलिफोर्निया की मेयर निकली चीनी जासूस! ड्रैगन के लिए चला रही थी प्रोपेगेंडा, हाई-प्रोफाइल एजेंट का भंडाफोड़
एलीन वांग नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं

Eileen Wang: अमेरिका में चीन के जासूसी नेटवर्क को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की मेयर एलीन वांग (Eileen Wang) ने चीनी एजेंट के रूप में काम करने के आरोपों के बाद 11 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 58 वर्षीय वांग पर संघीय अदालत में चीन के अवैध एजेंट के रूप में काम करने का दोष सिद्ध हुआ है, जिसके लिए उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है।

कौन हैं एलीन वांग और क्या हैं उन पर आरोप?

एलीन वांग नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं और रोटेशन के आधार पर मेयर बनी थी। आर्केडिया एक ऐसा शहर है जहां की बहुसंख्यक आबादी एशियाई है, जिसमें चीनी मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। वांग 30 साल पहले चीन से अमेरिका आई थीं। उनके माता-पिता चीन में डॉक्टर थे।

उन पर आरोप है कि 2020 से 2022 के बीच वांग ने अमेरिकी सरकार को जानकारी दिए बिना चीनी अधिकारियों के इशारे पर काम किया। अमेरिकी कानून के मुताबिक, किसी विदेशी सरकार के लिए काम करने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें