Get App

Brazil election results 2026: कौन हैं लूला डा सिल्वा? 80 वर्षीय वामपंथी नेता और पूर्व फैक्ट्री वर्कर चौथी बार बने ब्राजील के राष्ट्रपति

Brazil election results 2026: ब्राजील की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 80 वर्षीय वामपंथी नेता और मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में जीत दर्ज कर चौथी बार देश की सत्ता हासिल कर ली है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे और दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 9:19 AM
Brazil election results 2026: कौन हैं लूला डा सिल्वा? 80 वर्षीय वामपंथी नेता और पूर्व फैक्ट्री वर्कर चौथी बार बने ब्राजील के राष्ट्रपति
Brazil election results 2026: 80 वर्षीय वामपंथी नेता लूला डा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति चुने गए हैं

Brazil election results 2026: ब्राजील के सुपीरियर इलेक्टोरल कोर्ट की ओर से जारी किए गए नतीजों के अनुसार, सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के उम्मीदवार और ब्राजील के मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने रविवार (25 अक्टूबर) को हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर (रनऑफ) में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वोटर गाइड देखें आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 99.89 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी होने पर 80 वर्षीय वामपंथी नेता लूला को कुल वैध वोटों का 51.78 प्रतिशत हिस्सा मिला। वहीं, लिबरल पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लेवियो बोल्सोनारो को 48.23 प्रतिशत वोट मिले।

चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति

पहले दौर में पूर्व फैक्ट्री वर्कर लूला पिछड़ गए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। लूला 5 जनवरी 2027 को चार साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। यह चौथी बार होगा जब वे ब्राजील के राष्ट्रपति बनेंगे। वे पहले दौर में पीछे रह गए थे। उनकी इस जीत ने लैटिन अमेरिका में उस दक्षिणपंथी झुकाव को रोक दिया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल था। लूला 2027 से 2030 तक शासन करेंगे। उनके सामने एक ऐसी कांग्रेस (संसद) होगी, जिसमें बोल्सोनारो की लिबरल पार्टी के पास दशकों में सबसे ज्यादा सीटें हैं।

जनता का जताया आभार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें