Trump Ilhan Omar controversy: कौन हैं अमेरिका की मुस्लिम सांसद इल्हान उमर जिनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ट्रंप ने किया भद्दा कमेंट?

Trump Ilhan Omar controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक बयानों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। ऐसे में उनके एक और बयान ने राजनीतिक जगत में हलचल मचा दी है। दरअसल, इस बार उन्होंने अमेरिका की मुस्लिम सांसद इल्हान उमर का मजाक उड़ाया है।

अपडेटेड May 02, 2026 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
कौन है महिला मुस्लिम सांसद इल्हान उमर जिनका ट्रंप ने उड़ाया मजाक?

Trump Ilhan Omar controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक बयानों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। ऐसे में उनके एक और बयान ने राजनीतिक जगत में हलचल मचा दी है। दरअसल, इस बार उन्होंने अमेरिका की मुस्लिम सांसद इल्हान उमर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने एक रैली के दौरान न सिर्फ सांसद के बोलने की नकल उतारी, बल्कि उन पर भाई से शादी करने का आरोप भी लगाया। इसी दौरान उन्होंने कुछ और भी ऐसा किया कि हर कोई भौचक्का रह गया।

बता दें कि फ्लोरिडा में एक भाषण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर पर अपने भाई से शादी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, उसने अपने भाई से शादी की है, जो पूरी तरह गैर-कानूनी है। मगर असल में वो एक बहुत प्यारी जोड़ी है, लेकिन यह थोड़ा सा गैर-कानूनी दायरे में आता है।

इसके बाद ट्रंप यही नहीं रुके। उन्होंने मंच पर खड़े होकर इल्हान उमर की काल्पनिक बातचीत की नकल भी कर दी। ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच बातचीत कुछ इस तरह होती होगी- डार्लिंग, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... गुड नाइट, भाई… चलो, बेड पर सोने चलते हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि क्या यह घिनौना नहीं है? मैं उन्हें देखना भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।


इल्हान उमर के मूल देश पर कसा तंज

इसके अलावा, ट्रंप ने इल्हान ओमार की नागरिकता और अमेरिका में आने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने उनके मूल देश सोमालिया पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने व्यंग करते हुए सोमालिया को खूबसूरत जगह बताया और कहा कि वहां न ही कोई सरकार है और न ही कोई सेना। वहां सिर्फ गरीबी, प्रदूषण और अपराध ही फैले हुए हैं। वो ऐसे देश से आती हैं जहां कि हालात दुनियाभर में सबसे ज्यादा खराब है और फिर यहां आकर सिखाती हैं कि अमेरिका कैसे चलाना है।

गौरतलब है कि इस तरह के बयान पहले भी ट्रंप की राजनीति का हिस्सा रहे हैं, जहां वे अपने विरोधियों पर तीखे और व्यक्तिगत हमले करते रहे हैं। लेकिन आलोचकों के लिए यह भाषा और मर्यादा की सीमा पार करने जैसा है। खास बात यह है कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में पहचान, प्रवासन और धर्म से जुड़े मुद्दे पहले से ही संवेदनशील बने हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर इल्हान उमर को सुर्खियों में ला दिया है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन हैं और क्यों अक्सर विवादों के केंद्र में रहती हैं।

कौन हैं इल्हान उमर

इल्हान उमर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख मुस्लिम सांसदों में से एक हैं। उनका जन्म सोमालिया में हुआ था और बचपन में गृहयुद्ध के कारण उन्हें शरणार्थी के रूप में केन्या जाना पड़ा। बाद में वे अमेरिका आकर मिनेसोटा में बस गईं। 2018 में वे पहली बार कांग्रेस के लिए चुनी गईं और तब से लगातार सक्रिय राजनीति में हैं। वे अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला सांसदों में शामिल हैं और प्रगतिशील विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती हैं।

क्यों रहती हैं विवादों में?

इल्हान उमर को लोग उनके बेबाक और खुलकर बोलने के अंदाज के लिए जानते हैं। वे अक्सर ऐसे मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं, जिन पर बोलना आसान नहीं होता-जैसे विदेश नीति, इजरायल-फिलिस्तीन विवाद और सामाजिक न्याय। यही वजह है कि उनके बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं और लोगों को सोचने पर मजबूर करते हैं।

कभी-कभी उनकी बातों से विवाद भी खड़े हो जाते हैं और वे राजनीतिक बहस का हिस्सा बन जाती हैं। वहीं, उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठाए गए, लेकिन उन्होंने हमेशा इन आरोपों को गलत बताते हुए खारिज किया है।

क्या कहते हैं आलोचक

ट्रंप द्वारा किसी महिला सांसद की नकल करना और व्यक्तिगत आरोप लगाना कई लोगों को आपत्तिजनक लगा है। आलोचकों का कहना है कि ट्रंप का यह बयान राजनीति के स्तर को नीचे ले जाता है और समाज में गलत संदेश देता है। वहीं, उनके समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक शैली का हिस्सा मानते हैं। यह विवाद आने वाले समय में अमेरिकी राजनीति में और गर्मी ला सकता है।

यह भी पढ़ें: Donald Trump Statement: “हम समुद्री लुटेरे जैसे हैं”: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी को बताया ‘फायदेमंद कारोबार’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।