Get App

Zohran Mamdani: कौन हैं न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी, जिन्होंने ट्रंप की धमकी और एलॉन मस्क के विरोध के बावजूद जीता चुनाव

Who Is Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था। उनके पिता महमूद ममदानी अफ्रीकी राजनीति और इतिहास के जाने-माने विद्वान हैं, जबकि उनकी मां प्रसिद्ध भारतीय फिल्मकार मीरा नायर हैं, जिन्होंने 'मॉनसून वेडिंग' और 'द नेमसेक' जैसी फिल्में बनाई हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 10:12 AM
Zohran Mamdani: कौन हैं न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी, जिन्होंने ट्रंप की धमकी और एलॉन मस्क के विरोध के बावजूद जीता चुनाव
जोहरान ममदानी की जीत में उनकी पत्नी रामा दुवाजी की भूमिका पर्दे के पीछे बेहद महत्वपूर्ण रही है

Zohran Mamdani: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। 34 वर्षीय ममदानी को यह जीत तब मिली जब उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी का सामना करना पड़ा, जिसमें ट्रंप ने ममदानी के जीतने पर न्यूयॉर्क को फंड न देने की बात कही थी। इसके अलावा ममदानी को अपने प्रतिद्वंदियों निर्दलीय एंड्रयू क्युओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लिवा के साथ-साथ टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क के विरोध का भी सामना करना पड़ा। खुद को 'डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट' बताने वाले ममदानी की जड़ें भारत और अफ्रीका से जुड़ी हुई हैं।

कौन हैं जोहरान ममदानी?

जोहरान क्वामे ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था। वह न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम, दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी मूल के मेयर हैं। उनके पिता महमूद ममदानी अफ्रीकी राजनीति और इतिहास के जाने-माने विद्वान हैं, जबकि उनकी मां प्रसिद्ध भारतीय फिल्मकार मीरा नायर हैं, जिन्होंने 'मॉनसून वेडिंग' और 'द नेमसेक' जैसी फिल्में बनाई हैं।

बचपन में उनका परिवार युगांडा, दक्षिण अफ्रीका और फिर न्यूयॉर्क चला आया। उन्होंने ब्रॉन्क्स हाई स्कूल ऑफ साइंस और बोडोइन कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। कॉलेज के दौरान, उन्होंने फिलिस्तीन में न्याय के लिए छात्रों (Students for Justice in Palestine) नामक संगठन की सह-स्थापना की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें