Get App

एक टीचर जो ताकतवर लोगों का बना चहेता...कौन हैं जेफ्री एपस्टीन और क्या है इनसे जुड़ा स्कैंडल

Jeffrey Epstein : अमेरिका जेफरी एपस्टीन सेक्स स्केंडल और तस्करी मामले से जुड़े पुराने और लंबे समय से बंद दस्तावेज अब सार्वजनिक हो रहे है। अमेरिकी न्याय विभाग इस मामले में जांच कर रहा है। ये वही केस है, जिसने पिछले कई सालों से अमेरिकी राजनीति, सत्ता और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। केस से जुड़ी फाइलों के सामने आने के बाद कई छिपे हुए सच सामने आने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जेफ्री एपस्टीन के बारा में

Rajat Kumarअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 4:07 PM
एक टीचर जो ताकतवर लोगों का बना चहेता...कौन हैं जेफ्री एपस्टीन और क्या है इनसे जुड़ा स्कैंडल
जेफ्री एपस्टीन…इस समय ये नाम दुनिया भर के मीडिया में लगातार सुर्खियों में है।

जेफ्री एपस्टीन…इस समय ये नाम दुनिया भर के मीडिया में लगातार सुर्खियों में है। एक समय दुनिया के ज्यादातर ताकतवर नेताओं का चहेता जेफ्री का नाम अब सपने में कोई नहीं लेना चाहता। वजह- दुनिया का सबसे सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल ‘एपस्टीन फाइल्स’। दरअसल, अमेरिका जेफरी एपस्टीन सेक्स स्केंडल और तस्करी मामले से जुड़े पुराने और लंबे समय से बंद दस्तावेज अब सार्वजनिक हो रहे है। अमेरिकी न्याय विभाग इस मामले में जांच कर रहा हैये वही केस है, जिसने पिछले कई सालों से अमेरिकी राजनीति, सत्ता और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थेकेस से जुड़ी फाइलों के सामने आने के बाद कई छिपे हुए सच सामने आने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जेफ्री एपस्टीन के बारा में।

कौन हैं जेफ्री एपस्टीन 

न्यूयॉर्क में जन्मे और वहीं पले-बढ़े जेफ्री एपस्टीन ने 1970 के दशक के मध्य में शहर के मशहूर प्राइवेट डाल्टन स्कूल में फिजिक्स और मैथ्स की पढ़ाई की लेकिन वे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए और ग्रेजुएशन नहीं किया कहा जाता है कि उनके एक छात्र के पिता उनसे काफी प्रभावित हुए। इसी वजह से उन्होंने एपस्टीन की मुलाकात वॉल स्ट्रीट की बड़ी इन्वेस्टमेंट बैंक बेयर स्टर्न्स के एक सीनियर पार्टनर से करवाई।

पहली कंपनी ने किया कमाल

इसके बाद एपस्टीन का करियर तेजी से आगे बढ़ा। सिर्फ चार साल के अंदर ही वे उस कंपनी में पार्टनर बन गए। साल 1982 तक उन्होंने अपनी खुद की कंपनी जे एपस्टीन एंड कंपनी शुरू कर ली। इस कंपनी ने अपने ग्राहकों की एक अरब डॉलर (करीब 800 मिलियन पाउंड) से ज्यादा की संपत्ति संभाली और जल्दी ही सफल हो गई। इसके बाद एपस्टीन ने अपनी दौलत खुलकर खर्च करना शुरू किया। उन्होंने फ्लोरिडा में एक बड़ी हवेली खरीदी, न्यू मैक्सिको में एक खेत लिया और न्यूयॉर्क में एक बेहद बड़ा निजी घर भी बनाया। धीरे-धीरे उनका उठना-बैठना मशहूर हस्तियों, कलाकारों और बड़े राजनेताओं के साथ होने लगा।

साल 2002 में ट्रंप से मुलाकात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें