Sajid Akram: बॉन्डी बीच पर हमला करने वाला आतंकी हैदराबाद का है निवासी, 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया गया था साजिद

Bondi Beach Shooting: तेलंगाना पुलिस ने एक प्रेस नोट में कहा है कि सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार 'हनुक्का' के जश्न के दौरान एक सभा में गोलीबारी करने वाला 50 साल का साजिद अकरम हैदराबाद का था। उसके पास भारतीय पासपोर्ट था। रोजगार की तलाश में वह नवंबर 1998 में ऑस्ट्रेलिया चला गया

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 6:05 PM
Story continues below Advertisement
Bondi Beach Shooting: बॉन्डी बीच पर पिछले सप्ताह हुई गोलीबारी में शामिल साजिद अकरम के पास भारतीय पासपोर्ट था

Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर पिछले सप्ताह हुई गोलीबारी में शामिल आतंकियों में से एक साजिद अकरम मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला है। तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार (16 दिसंबर) को बताया कि साजिद 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया चला गया था। उसका हैदराबाद में रहने वाले अपने परिवार से सीमित संपर्क था। बयान में कहा गया है कि साजिद ने हैदराबाद से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी कीफिर रोजगार की तलाश में नवंबर 1998 में ऑस्ट्रेलिया चला गया।

पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, साजिद और उसके बेटा नवीद अकरम के कट्टरपंथी बनने के पीछे के कारकों का भारत या तेलंगाना में किसी स्थानीय प्रभाव से कोई संबंध नहीं प्रतीत होता है। साजिद अकरम के पास भारतीय पासपोर्ट था। पुलिस ने कहा कि उनके पास 1998 में जाने से पहले भारत में रहने के दौरान अकरम के खिलाफ कोई खराब रिकॉर्ड नहीं है।

3 भारतीय स्टूडेंट घायल

सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए 40 लोगों में तीन भारतीय छात्र भी शामिल हैं। 'ऑस्ट्रेलिया टुडे' न्यूज पोर्टल के मुताबिक घायल तीन भारतीय छात्रों में से दो का अस्पताल में इलाज किया जा रहा हैऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने रविवार के हमले में घायल हुए भारतीय छात्रों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

खबर में कहा गया कि गोलीबारी के दौरान भारतीय छात्र घायल हो गए। उनकी सटीक स्थिति की अभी तक औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि 24 वर्षीय नवीद अकरम और उसके 50 वर्षीय पिता साजिद अकरम ने यहूदी त्योहार 'हनुक्का' मना रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी।

आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत


उन्होंने बताया कि इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो घायल पुलिस अधिकारियों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। अकरम की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि नवीद घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस घटना को आतंकवादी हमला मान रही है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे ISIS की सोच से प्रेरित थेखबरों में न्यू साउथ वेल्स के पुलिस कमिश्नर माल लैन्योन के हवाले से कहा गया है कि जैसे-जैसे नई जानकारी सामनेरही है, जांच का दायरा बढ़ रहा है। इसमें कथित हमलावरों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा और चरमपंथी सामग्री की बरामदगी शामिल है।

'इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक आतंकवादी हमला'

ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस कमिश्नर रीस केर्शॉ ने मंगलवार को कहा कि 'हनुक्का' उत्सव के दौरान सरेआम गोलीबारी इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक आतंकवादी हमला था। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने बताया है कि संदिग्ध हमलावर पिता और पुत्र थे। उन्होंने बताया है कि एक हमलावर (50) को पुलिस ने मार गिराया। जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है। इस हमले में घायल हुए 25 लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें से 10 की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें- Bengal SIR: क्या बंगाल में 1 करोड़ रोहिंग्या और बांग्लादेशी रहते हैं? ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।