Typhoon Wipha: चीन के हांगकांग में तूफान भारी तबाही मचाई है। विफा नामक इस तूफान में कई लोग हवा में भी उड़ गए। इस तूफान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। तूफान की रफ्तार 167 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी। तूफान के बाद भारी बारिश ने भी लोगों को संभलने का मौका नहीं दिया। तेज हवाओं की वजह से 400 उड़ानें और सार्वजनिक परिवहन बाधित हुए हैं। इसके अलावा सैकड़ों पेड़ गिर गए।