Amla for Diabetes: डायबिटीज को जड़ से खत्म कर देगा आंवला, डाइट में करें शामिल, जानिए कैसे करें सेवन

Amla for Diabetes: डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है। इसे दवाओं के साथ-साथ लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। इससे पीड़ित मरीजों के लिए आंवला बेहद फायदेमंद माना गया है। आंवले में क्रोमियम तत्व पााए जाते हैं। यह इंसुलिन हार्मोन को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है

अपडेटेड Apr 02, 2024 पर 7:28 AM
Story continues below Advertisement
Amla for Diabetes: आंवले में विटामिन C, विटामिन A, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Amla for Diabetes: देश में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में 2050 तक 1.13 अरब से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हो सकते हैं। अकेले भारत में 10 करोड़ से अधिक शुगर के मरीज रोगी हैं। जबकि साल 2019 में यह संख्या 7 करोड़ थी। डायबिटीज से पीड़ित लोगों की इम्यूनिटी बेहद कमजोर होती है। इसीलिए इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए अपनी सेहत की तरफ ज्यादा ध्यान देना जरुरी होता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आंवला बेहद फायदेमंद माना गया है।

डायबिटीज शरीर के कई हिस्सों और शरीर के काम करने के तरीके को नुकसान पहुंचाता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को दिल का दौरा, स्ट्रोक, किडनी की समस्याएं, मसूड़ों की बीमारियां और आंखों की समस्याएं होने का अधिक खतरा रहता है।

आंवला से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल


आंवले में क्रोमियम तत्व पााए जाते हैं। यह इंसुलिन हार्मोन को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अंदर मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इससे भी डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। एक स्टडी के अनुसार जब शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों को रोजाना 1-3 ग्राम भारतीय आंवले के पाउडर का सेवन करने को कहा तो उनकी फास्टिंग और खाने के बाद के ब्लड शुगर लेवल में काफी कमी देखने को मिली। आंवला पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। पारंपरिक रूप से आयुर्वेद में इसके कई फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया है। डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी यह अहम भूमिका निभाता है।

आंवला सप्लीमेंट

आंवला सप्लीमेंट जैसे कैप्सूल या टैबलेट, बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। किसी भी सप्लीमेंट को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। कई दवाओं के साथ इसका रिएक्शन भी हो सकता है।

आंवले की चाय

सूखे आंवले के टुकड़ों को पानी में उबालकर आंवले की चाय बनाएं। आंवले को अपनी दिनचर्या में शामिल करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। अधिक फायदे के लिए आप चाय में दालचीनी जैसी अन्य जड़ी-बूटियां भी शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Kiwi Fruit: डेंगू-डायबिटीज की जड़ से हो जाएगी छुट्टी, कीवी से नसों की होती है सफाई, ऐसे करें सेवन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 02, 2024 7:28 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।