Credit Cards

Diabetes के लिए रामबाण है बेलपत्र, अन्य बीमारियों की भी हो जाएगी छुट्टी, ऐसे करें सेवन

Diabetes: बेलपत्र सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसके काढ़े का इस्तेमाल बड़ी से बड़ी बीमारियों को भगाने में बेहद कारगर है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। बेलपत्र में विटामिन C काफी मात्रा में होता है, जो शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है

अपडेटेड Mar 17, 2024 पर 7:32 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: बेलपत्र के सेवन से कई गंभीर बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी।

Diabetes: बेलपत्र सिर्फ पूजा के काम ही नहीं आते हैं। बल्कि इसके कई और फायदे भी हैं। आयुर्वेद में बेल को औषधि के रूप में बताया गया है। बेलपत्र में मौजूद औषधीय गुणों की वजह से भगवान शिव को प्रिय हैं। शिव पुराण में बेल की बड़ी महिमा बताई गई है। आज हम आपको बेलपत्र के कुछ ऐसे गुणकारी फायदे बता रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इनके सेवन से कई गंभीर बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी। कब्ज, डायबिटीज, दिल के मरीज, इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए बेलपत्र किसी दवा से कम नहीं है।

बैलपत्र में कैल्शियम और फाइबर भरपूप मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही विटामिन A, C, B1 और B6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलती है। इसके सेवन से लीवर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है बेलपत्र


डायबिटीज के मरीजों को अक्सर ब्लड शुगर लेवल हाई होने का खतरा बना रहता है। इसमें लैक्सटिव गुण पाए जाते हैं। जो इंसुलिन बनाने में मददगार होते हैं। इसलिए बेलपत्र के रोजाना सेवन से ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज बेलपत्र का काढ़ा पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए पहले बेल के पत्तों को साफ करें और इसे पीस कर रस निकाल लें। अब इस रस को 1 कप पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें शहद मिला सकते हैं।

पेट से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

बेलपत्र पेट से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है। इसके रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर होती जाती हैं। बेलपत्र में फाइबर ज्यादा होता है। यही वजह है कि इसे पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं है तो आप रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र खा सकते हैं। रोजाना बेलपत्र का सेवन करने से एसिडिटी, गैस और इनडाइजेशन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

कब्ज के लिए फायदेमंद है बेलपत्र

इसके साथ ही साथ कब्ज की दिक्कत भी दूर होगी। जिन लोगों को बवासीर है, उनके लिए खाली पेट बेलपत्र खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। बेलपत्र डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे पेट की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

बेलपत्र से बढ़ेगी इम्यूनिटी

हेल्दी रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन जरूर करना चाहिए। रोजाना खाली पेट बेलपत्र खाने से सर्दी और खांसी से भी राहत मिलती है। बार-बार बीमार पड़ने की समस्या भी दूर हो जाएगी।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Diabetes: नॉर्मल ब्लड शुगर की रेंज क्या है? जानिए कब होते हैं प्रीडायबिटीज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।