SAIL Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited – SAIL) ने कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2023 है। इसमें ऑपरेटर कम टेक्निशियन, ऑपरेटर कम टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर), और अटेंडेंट कम टेक्निशियन (ट्रेनी) पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी। आधिकारिक वेबसाइट ailcareers.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 110 पद भरे जाएंगे।
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/विभागीय उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है।
किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही एक साल की अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग जरूर होनी चाहिए। सेल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 मई 2023 को अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी। अटेंडेंट-कम-टेक्नीशियन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के जरिए होगा। वहीं लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप और सीबीटी मोड में होगी।
SAIL Recruitment 2023 जानिए कैसे करें अप्लाई?
1 - सबसे पहले उम्मीदवार SAIL की आधिकारिक वेबसाइट www.sAIL.co.in पर विजिट करें।
2 - इसके बाद होमपेज पर “करियर” टैब पर जाएं।
3 - इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्टर करना होगा। फिर मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
4 - फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
5 - आखिरी में फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट जरूर लेकर रखें।