Captain Vijayakanth passes away: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी कोरोना की दस्तक दक्षिण भारत राज्यों से हो रही है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्यों में रोजाना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच खबर आ रही है कि DMDK के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कोरोना से संक्रमित थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अभिनेता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
विजयकांत में कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमेटोलॉजी ने एक बयान में कहा कि उनका निधन हो गया है। वो 71 साल के थे।
DMDK ने बयान जारी कर बताया था कि मंगलवार (26 दिसंबर 2023) को विजयकांत को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस समय, पार्टी ने कहा था कि विजयकांत स्वस्थ थे और टेस्ट के बाद घर लौट आएंगे। इसके बाद गुरुवार सुबह पार्टी ने कहा कि विजयकांत का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। विजयकांत को इससे पहले इसी साल नवंबर में बीमार होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 20 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उनकी सांस संबंधी बीमारी का इलाज किया गया था।
150 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
विजयकांत की फिल्मी जर्नी शानदार रही और उन्होंने कई हिट फिल्में दी और 154 फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के बाद वो राजनीति में आ गए। उन्होंने DMDK की स्थापना की और विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधानसभा के सदस्य के रूप में काम किया।