बेंगलुरु की स्टार्टअप फ्यूल-ए-ड्रीम ने 25,000 की ई-बाइक यानि बैटरी से चलने वाली साइकिल लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि ई-राइड लाइट देश की सबसे सस्ती ई-बाइक है। लेकिन अगर आप ये साइकिल लेना चाहें तो आपको पैसे अभी चुकाने होंगे और डिलीवरी मिलेगी मार्च में। दरअसल कंपनी इसे क्राउड फंडिंग से बनाएगी। यानि आपके दिए हुए पैसे से साइकिल बनाकर आपको दी जाएगी। एक बाईक एक बार चार्ज होने पर 25 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।
