स्टार इंडिया ने बीसीसीआई से 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में टीम इंडिया के मैच दिखाने के वर्ल्डवाइड टीवी और डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। लेकिन ये सिर्फ भारत में होने वाले मैचों के लिए है। इसके अलावा देश में होने वाले सभी घरेलु मैचों का प्रसारण भी स्टार कर सकेगा। स्टार इंडिया ने पांच साल के ये राइट्स खरीदे हैं। तीन दिनों तक चली ऑनलाइन बोली के बाद स्टार स्पोर्ट्स ने ये राइट्स हासिल किया।