ACC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 21700, 21750 और 21800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21600, 21550 और 21500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 47700, 47800 और 47900 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 47500, 47400 और 47300 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 1:06 PM
Story continues below Advertisement
ACC पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 2320 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स फिलहाल 140 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 54 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहा है। निफ्टी में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में डीआरएल, इंफोसिस, नेस्ल इंडिया, एलएंडटी, एचयूएल और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस, महानगर गैस, टोरेंट फार्मा, मणप्पुरम फाइनेंस और वोल्टाज के शेयर नजर आये। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21700, 21750 और 21800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21600, 21550 और 21500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47700, 47800 और 47900 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47500, 47400 और 47300 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 3 दिन में दो एक्सपर्ट्स ने कमाया 3% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाया दांव

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    RBL Bank Future : खरीदें - 290 रुपये, टारगेट - 310 रुपये, स्टॉपलॉस - 280 रुपये

    IOC Future : खरीदें - 132 रुपये, टारगेट - 140 रुपये, स्टॉपलॉस - 128 रुपये

    Tata Chemical Future : खरीदें - 1106 रुपये, टारगेट - 1135 से 1140 रुपये, स्टॉपलॉस - 1092 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः ACC

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने ACC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि ACC की जनवरी की एक्सपायरी वाली 2320 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 80 से 90 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 34 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।