Motilal Oswal के 2 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, TVS Motor का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

निफ्टी में 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19800, 19700 और 19600 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43700, 43800 और 44000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43800, 43600 और 43500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Nov 24, 2023 पर 1:33 PM
TVS Motor पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 1800 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स फिलहार करीब 66 अंक और निफ्टी 18 अंक गिरकर कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में सिप्ला, डिवीज लैब, हिंडाल्को, डीआरएल, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में भेल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, ग्रैन्यूल्स, डालमिया भारत, लुपिन और हिंदुस्तान कॉपर के शेयर शामिल दिखे। टॉप एफएंडओ लूजर्स में एचपीसीएल, बलरामपुर चीनी, वोडाफोन आइडिया, मैक्स फाइनेंशियल, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, आईईएक्स के शेयर शामिल रहे। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19800, 19700 और 19600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43700, 43800 और 44000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43800, 43600 और 43500 के स्तर पर नजर आये।


Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

BHEL Future : खरीदें - 153 रुपये, टारगेट - 160 रुपये, स्टॉपलॉस - 150 रुपये

Deepak Nitrite Future : खरीदें - 2225 रुपये, टारगेट - 2300 रुपये, स्टॉपलॉस - 2180 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः TVS Motor

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने TVS Motor पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि TVS Motor की नवंबर की एक्सपायरी वाली 1800 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 75 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 30 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।