सेंसेक्स फिलहाल 104 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है। निफ्टी फ्लैट कारोबार करता नजर आ रहा है। आज सेंसेक्स में टाटा स्टील, एमएंडएम, डॉ रेड्डीज हरे निशान में नजर आये। जबकि भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयर लाल निशान में नजर आये। आज निफ्टी में टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, कोल इंडिया, पावर ग्रिड, ओएनजीसी और सिप्ला के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। एफएंडओ की बात करें तो आईओसी, टाटा मोटर्स, टोरेंट फार्मा के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22000, 22100 और 22200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21900, 21800 और 21700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46000, 46200 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46000, 45800 और 45500 के स्तर पर नजर आये।
NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Bharat Forge Future : खरीदें - 1263 रुपये, टारगेट - 1380 रुपये, स्टॉपलॉस - 1240 रुपये
L&T Finance Holdings Future : खरीदें - 176 रुपये, टारगेट - 179/181 रुपये, स्टॉपलॉस - 175 रुपये
Infosys Future : खरीदें - 1697 रुपये, टारगेट - 1740/1760 रुपये, स्टॉपलॉस - 1610 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Cipla पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Cipla की फरवरी की एक्सपायरी वाली 1440 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 33 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 50 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)