पिछले हफ्ते में निफ्टी और निफ्टी बैंक दोनों में बढ़त देखने को मिली थी। निफ्टी 0.31 प्रतिशत या 63 अंक चढ़कर बंद हुआ था। वहीं बैंक निफ्टी 0.42 प्रतिशत या 185 अंक चढ़कर बंद हुआ था। विदेशी निवेशकों ने बाजार पर बुलिश रवैया अपनाया। पिछले हफ्ते FII ने 1474 करोड़ रुपये की खरीदारी की। हालांकि FII ने पिछले हफ्ते सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बाजार में बिकवाली की थी। इसके साथ ही घरेलू निवेशकों ने भी भारतीय बाजार को सपोर्ट किया। DII ने 2110 करोड़ रुपये की खरीदारी की। सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें 19853-19881 के बीच अभी भी कठिन सप्लाई जोन नजर आ रहा है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी पर पहला रजिस्टेंस 19853-19881 के जोन में दिख रहा है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 19909-19941/19986 पर नजर आ रहा है। इंडेक्स में पहला बेस 19761-19721 के जोन पर है। वहीं बड़ा बेस 19691(10DEMA)-19658 के जोन में है।
वीरेंद्र ने कहा कि निफ्टी अभी भी रेंज में घूम रहा है। इंडेक्स को चुनावी नतीजों का इंतजार है। शुक्रवार को FIIs की कैश में खरीदारी देखने को मिली। अभी भी 1.3 लाख शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स बने हुए हैं। इसमें 19800-19900-20000 पर सबसे ज्यादा कॉल शेयरों का OI दिख रहा है। इंडेक्स में 19800-19700 पर पुट राइटर्स जमे है। इसमें 19691 पर 10DEMA नजर आ रहा है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि निफ्टी मे 19853-19881 अभी भी कठिन सप्लाई जोन है। 19909 कॉल राइटर्स का जोन दूसरा रजिस्टेंस है। 19751-19721 पर टेक्निकल और ऑप्शन बेस बना हुआ है। रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच आज ट्रेड जोन दिखाई दे रहा है। नई तेजी और शॉर्ट कवरिंग के लिए 19909-881 पार होना जरूरी है।
वीरेंद्र कुमार ने बैंक निफ्टी पर कहा कि इसमें पहला रजिस्टेंस 43851-43954/44067 के जोन में दिखाई दे रहा है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 44184-44319/44455 के जोन में नजर आ रहा है। इंडेक्स में पहला बेस 43602-43477 के जोन में दिख रहा है। वहीं बड़ा बेस 43331-43280 के बीच नजर आरहा है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि अभी भी कॉल/पुट और अहम एवरेजेज के बीच घूम रहा है। फिलहाल 44000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स जमे हुए हैं। वहीं इंडेक्स में 43900 और 43960 (100-50DEMA) दो अहम एवरेज हैं। 43500-43600 (बेस-1) पर पुट राइटर्स जमे हैं जबकि दूसरा बेस 200DEMA पर दिख रहा है।
वीरेंद्र का कहना है कि HDFC बैंक 50DEMA के ऊपर पहुंच गया है। FIIs के आंकड़े अच्छे हैं और अच्छा कॉम्बिनेशन भी नजर आ रहा है। ऊपर 43851-43954 और नीचे 43601-43477 के बीच आज ट्रेड जोन है। इसमें ट्रेडिंग की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि रेंज में ट्रेड करें, बड़ी शॉर्ट कवरिंग और तेजी के लिए 44067-43954 पार होना जरूरी है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)