अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में रौनक दिख रही है। निफ्टी में 180 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त नजर आई और ये 21700 के करीब पहुंचता दिखा। बैंक निफ्टी में करीब 400 प्वाइंट का उछाल नजर आया। मिडकैप में भी रौनक लौटती हुई नजर आई। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने एल्केम लैब पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए यूपीएल पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने वेल्सपन कॉर्प पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Alkem Lab
शिल्पा राउत ने Alkem Lab के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 5200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 159 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 220 से 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 130 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
शिवांगी सरडा ने Hindustan Aeronautics पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindustan Aeronautics में 3063 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3180 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3000 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः UPL
मानस जायसवाल ने UPL पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि UPL में 555 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 540 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 566 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Welspun Corp
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Welspun Corp का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Welspun Corp के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 551 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 700 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )