बाजार में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड का सिलसिला कायम है। निफ्टी 22000 के पार निकला। बैंक निफ्टी ने भी डबल सेंचुरी लगाई। हालांकि ऊपरी स्तरों से हल्का दबाव आया। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने एमफैसिस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि कविता जैन ने अपोलो हॉस्पिटल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए परसिस्टेंट सिस्टम्स पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः MPhasis
सच्चितानंद उत्तेकर ने MPhasis के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 103 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 132/155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 86 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
कविता जैन ने Apollo Hospitals पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Apollo Hospitals में 5844 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5915/5945 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5800 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Persistent Systems
चंदन तापड़िया ने Persistent Systems पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Persistent Systems में 7820 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7650 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Jio Financial Services
शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Jio Financial Services का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Jio Financial Services के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 259 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 310 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )