शुक्रवार 16 फरवरी के खत्म हुए हप्ते में दलाल स्ट्रीट पर बुल्स का दबदबा रहा। सेंसेक्स-निफ्टी 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इस हफ्ते निफ्टी 258.2 अंक या 1.18 प्रतिशत बढ़कर 22,040.70 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 831.15 या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 72,426.64 पर बंद हुआ। इस बीच आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रजिस्टेंस 22103-22143 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22197-22224/22157 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस
21968-21919 के स्तर पर है। जबकि बड़ा बेस 21872-21823/21790 के स्तर पर दिख रहा है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि शुक्रवार को 22020 पार करने के बाद इसमें 22068 का टार्गेट मिला है। निफ्टी IT में मजबूत ब्रेकआउट नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी भी सभी मूविंग एवरेज के ऊपर दिख रहा है। FIIs के नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट घटकर 68000 हो गये हैं। FIIs की कैश में खरीदारी भी देखने को मिली है।
इंडेक्स में 22091/21103 का रजिस्टेंस पार हो तब भी खरीदें। ये आज 22103 के ऊपर टिका तो इसमें 22143/22197 तक स्विंग संभव है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रजिस्टेंस 46614-46740 पर दिख रहा है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 46880-47020 पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 46216-46050(50DEMA) पर दिख रहा है। वहीं बड़ा बेस 45920-45740-690(10-100DEMA) पर नजर आ रहा है। पिछले दिन की क्लोजिंग के करीब गिरावट पर खरीदारी काम आई। दूसरे दिन भी बैंक निफ्टी सभी मूविंग एवरेज के ऊपर बंद हुआ।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि 46200 और फिर 46000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली। इसमें लॉन्ग बने रहें और पहले बेस तक गिरावट पर खरीदें। इंडेक्स में 45920 तक की गिरावट पर भी खरीदारी कर सकते हैं। बैंक निफ्टी में 46740 सबसे मुश्किल टेक्निकल रजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी में 46050-46740 के बीच रिस्क रिवॉर्ड देखें। इंडेक्स के 46740 के ऊपर निकलने पर ही बैंक निफ्टी में बड़ा ब्रेकआउट दिख सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)