आज सेंसेक्स में एसबीआई, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान में नजर आये। आज निफ्टी में टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, अदाणी पोर्ट्स, ग्रासिम, आयशर मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर गेनर्स के रूप में हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो एलेंबिक फार्मा, दीपक फर्टिलाइजर्स, पीएनबी गिल्ट्स और टाटा इनवेस्टमेंट के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि पीवीपी वेंचर्स, राणे इंजीनियरिंग, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, सुंदरम फास्टनर्स, कोहिनूर फूड्स और सीमेक के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22400, 22450 और 22500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22350, 22300 और 22250 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47400, 47500 और 47600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47300, 47200 और 47000 के स्तर पर नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Indian Hotels Future : खरीदें - 592 रुपये, टारगेट - 620 रुपये, स्टॉपलॉस - 580 रुपये
Apollo Hospitals Future : खरीदें - 6400 रुपये, टारगेट - 6550/6600 रुपये, स्टॉपलॉस - 6320 रुपये
LIC Housing Finance Future : खरीदें - 599 रुपये, टारगेट - 630 रुपये, स्टॉपलॉस - 588 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Ipca Labs
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Ipca Labs पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Ipca Labs की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1240 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 46 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 70 से 80 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 30 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)