लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी, MCX, ग्रासिम, गोदरेज प्रॉपर्टीज, जेएसपीएल में मिलेगा शॉर्ट टर्म में बड़ा मुनाफा

MCX के स्टॉक में शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 4000 के स्ट्राइक वाली कॉल 95 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 115 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 75 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 1:10 PM
JSPL पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 909 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी 22400 के करीब नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में कहीं बेहतर तेजी देखने को मिल रही है। रियल एस्टेट शेयरों ने कमाल दिखाया है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने एमसीएक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने ग्रासिम पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने जेएसपीएल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः MCX

शिवांगी सरडा ने MCX के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 4000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 95 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 115 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 75 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Grasim Future


राजेश पालवीय ने Grasim पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Grasim में 2304 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2330/2340 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2270 रुपये पर लगाएं।

Stocks on Broker's Radar: बजाज फाइनेंस, गेल, इंडस टावर और SBI CARDS पर आज ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Godrej Properties

अमित सेठ ने Godrej Properties पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Godrej Properties में 2562 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2630 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2520 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः JSPL

नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से JSPL का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि JSPL के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 909 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1070 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।