कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखा जोश, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

Lupin के स्टॉक में सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1600 के स्ट्राइक वाली कॉल 19 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 38 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 9.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 12:52 PM
Raymond पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2045 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में हफ्ते की मजबूत शुरुआत हुई है। हालांकि निफ्टी ऊपरी स्तरों से 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसला। बैंक निफ्टी हल्का ऊपर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप आज outperform कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने ल्यूपिन पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने विप्रो पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए अपोलो टायर्स पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने रेमंड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Lupin

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Lupin के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 38 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Wipro Future


    रचना वैद्य ने Wipro पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Wipro में 461 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 470/485 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 450 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और वोल्टास पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Apollo Tyres

    आशीष बहेती ने Apollo Tyres पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Apollo Tyres में 499 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 500/510 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 478 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Raymond

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Raymond का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Raymond के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2045 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2300 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।