निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

Aarti Industries पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 630 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 17.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 12:13 PM
Thermax पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 3241 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। बाजार अपने ने एक बार फिर से फ्रेश रिकॉर्ड हाई लगाया। सेंसेक्स फिलहाल 72456 के स्तर पर और निफ्टी 21843 के स्तर पर नजर आ रहा है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने आरती इंडस्ट्रीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने ओबेरॉय रियल्टी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने थर्मैक्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Aarti Industries

    प्रशांत सावंत ने Aarti Industries के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 630 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 17.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Oberoi Realty Future


    आशीष बहेती ने Oberoi Realty पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Oberoi Realty में 7790 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 7950/8000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7710 रुपये पर लगाएं।

    INFOSYS के नतीजे रहे उम्मीद के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः L&T Technology Services

    प्रकाश गाबा ने L&T Technology Services पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि L&T Technology Services में 5522 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5600/6000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5400 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Thermax

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Thermax का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Thermax के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 3241 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।