मंगवार को IT शेयरों के दम पर निफ्टी में मंगल नजर आ रहा है। निफ्टी 21850 के करीब पहुंचता हुआ नजर आया। लेकिन बैंक निफ्टी पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं मिडकैप शेयरों में पार्टी जारी है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में राजेश पालवीय ने एचसीएल टेक्नोलॉजी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि कविता जैन ने परसिस्टेंट सिस्टम्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए केपीआईटी टेक्नोलॉजी पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने कैस्ट्रॉल इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HCL Technologies
राजेश पालवीय ने HCL Technology के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 1600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 42 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 58/65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 34 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
कविता जैन ने Persistent Systems पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Persistent Systems में 8711 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 8850 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 8560 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः KPIT Techonlogy
शिवांगी सरडा ने KPIT Techonlogy पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि KPIT Techonlogy में 1678 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1740 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1640 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Castrol India
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Castrol India का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Castrol India के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 200 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )