सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल, LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 2.13% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 7.14% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 2.83% का रिटर्न दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aegis Logistics
ब्रिजेश ऐल ने इसमें 387 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 420 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 375 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY PNB
रूपक डे ने इस स्टॉक में 121 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 135 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 118 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Infosys
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 1674 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1640 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1760 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Redington
ब्रिजेश ऐल ने इसमें 194 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 210 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 188 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Zydus Life
रूपक डे ने इस स्टॉक में 856 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 960 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 834 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY GMR Airports
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 90 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 89 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 96 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Wipro
रूपक डे ने इस स्टॉक में 498 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 560 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 489 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।