सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। EQUINOX Research के पंकज रांदड़, IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल और Arihant Capital के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 6.7% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 7% का निगेटिव रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रत्नेश गोयल के सुझाये स्टॉक्स ने 2.3% का रिटर्न दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY IDFC First Bank
पंकज रांदड़ ने इसमें 85 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 78 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 87 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Metropolis Health
ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1397 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1445 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Arihant Capital के रत्नेश गोयल का कमाईवाला शेयरः BUY UPL
रत्नेश गोयल ने इस स्टॉक में 563 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 500 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 590 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Apollo Hospital
ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 4752 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4805 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 4700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।