ईरान और इजरायल के तनाव से भारतीय बाजारों में दबाव देखने को मिला। लेकिन निफ्टी निचले स्तरों से करीब 100 प्वाइंट सुधरा। बैंक निफ्टी करीब 600 प्वाइंट फिसला। मिडकैप और स्मॉलकैप एक से डेढ़ परसेंट टूटे। जबकि डर का इंडेक्स INDIA VIX 6% से ज्यादा चढ़ा। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने भारती एयरटेल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए पोलीकैब पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने डेल्हीवरी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Bharti Airtel
सच्चितानंद उत्तेकर ने Bharti Airtel के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 38 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 49/50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 27.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने Hindustan Aeronautics पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindustan Aeronautics में 3640 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3530 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Polycab
आशीष बहेती ने Polycab पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Polycab में 5365 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5250 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Delhivery
हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Delhivery का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Delhivery के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 460 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 525 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )