बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली, फिर भी इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने दी ट्रेडिंग की सलाह, होगी तगड़ी कमाई

PNB के स्टॉक में आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 95 के स्ट्राइक वाली कॉल 2.70 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 3.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 11:13 AM
RCF पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 171 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी 21400 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी दिख रही है। हालांकि आज HDFC बैंक में ज्यादा गिरावट नहीं दिख रही है। लेकिन मिडकैप शेयरों में बिकवाली हावी है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने पीएनबी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने यूपीएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए दीपक नाइट्राइट पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने आरसीएफ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः PNB

    आशीष बहेती ने PNB के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 95 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 2.70 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः UPL Future


    शिवांगी सरडा ने UPL पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि UPL में 541 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 522 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 555 रुपये पर लगाएं।

    LTIMINDTREE का स्टॉक 12% से ज्यादा टूटा, ब्रोकेरेजेज ने घटाई रेटिंग, जानें अब कैसे करें कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Deepak Nitrite

    अमित सेठ ने Deepak Nitrite पर बिकवाली करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Deepak Nitrite में 2286 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 2250/2225 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2330 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः RCF

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से RCF का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि RCF के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 171 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।