Trade setup for Today: ईरान-इजरायल जंग के बीच इस हफ्ते शेयर बाजार पर असर डालेंगे ये 5 कारण
एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में आने वाले सेशंस में और कमजोरी देखने को मिल सकती है। उनके मुताबिक, निफ्टी 50 (Nifty 50) 22,300-22,200 के लेवल पर सपोर्ट ले सकता है। इसके अलावा, ऊपर की तरफ 22,750-22,800 का लेवल अहम रेजिस्टेंस लेवल हो सकता है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 12 अप्रैल को 793 अंक गिरकर 74,245 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 234 अंक नीचे 22,519 पर पहुंच गया था
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 14, 2024 पर 11:34 PM
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने GNFC, मेट्रोपॉलिस हेल्थकेयर और पिरामल एंटरप्राइजेज को 15 अप्रैल के लिए F&O बैन लिस्ट में शामिल किया है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में आने वाले सेशंस में और कमजोरी देखने को मिल सकती है। उनके मुताबिक, निफ्टी 50 (Nifty 50) 22,300-22,200 के लेवल पर सपोर्ट ले सकता है। इसके अलावा, ऊपर की तरफ 22,750-22,800 का लेवल अहम रेजिस्टेंस लेवल हो सकता है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 12 अप्रैल को 793 अंक गिरकर 74,245 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 234 अंक नीचे 22,519 पर पहुंच गया था।
HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने बताया, ' डेली चार्ट पर लंबा नेगेटिव कैंडल बना हुआ है, जिसने 22,650 के लेवल पर सपोर्ट लेवल से नीचे पर सपोर्ट लेवल बन गया है। तकनीकी तौर पर इस पैटर्न से संकेत मिलते हैं कि आने वाले सत्रों में और कमजोरी देखने को मिल सकती है।'
कोटक सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट, टेक्निकल रिसर्च अमोल अठावले का भी मानना है कि शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न के बनने से शेयर बाजार में तात्कालिक स्तर पर कमजोरी के संकेत मिलते हैं। उनका मानना है कि अगर सूचकांक 22,650 से नीचे कारोबार कर रहा है, तो यह कमजोरी सेंटीमेंट जारी रह सकता है।
हम आपको यहां कुछ प्वाइंट्स बता रहे हैं, जिनसे आपको बाजार की चाल को समझने में मदद मिलेगी:
हाई डिलीवरी पर्सेंटेज वाले स्टॉक
हाई डिलीवरी पर्सेंटेज का मतलब है कि निवेशक इस स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। फ्यूचर एंड ऑप्शंस स्टॉक्स में डाबर इंडिया, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, जुबिलेंट फूडवर्क्स, एक्सिस बैंक और एमफैसिस सबसे ज्यादा डिलीवरी वाले स्टॉक रहे हैं।
26 स्टॉक में लॉन्ग बिल्ड-अप
26 स्टॉक्स में लॉन्ग बिल्ड-अप देखा गया, जिनमें मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, सिंजीन इंटरनेशनल, हैवेल्स इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बाटा इंडिया शामिल हैं। ओपन इंटरेस्ट और प्राइस में बढ़ोतरी से लॉन्ग पोजिशंस के बिल्ड-अप का पता चलता है।
15 अप्रैल को नतीजे
GTPL हैथवे, हैथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाक़म, मेटालिस्ट फोर्जिंग्स, ओनटिक फिनसर्व, राजू इंजीनियर्स, हिट किट ग्लोबल सॉल्यूंशस, शेखावटी पॉली-यार्न, सिब्ली इंडस्ट्री अपने तिमाही नतीजों का ऐलान 15 अप्रैल को करेंगी।
FII और DII डेटा
स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FIIs) ने 12 अप्रैल को 8,027 करोड़ के नेट शेयर बेचे हैं, जबकि घरेलू इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (DIIs) ने 6,341.53 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
NSE में F&O के तहत पाबंदी वाले स्टॉक
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने GNFC, मेट्रोपॉलिस हेल्थकेयर और पिरामल एंटरप्राइजेज को 15 अप्रैल के लिए F&O बैन लिस्ट में शामिल किया है, जबकि बलरामपुर चीनी मिल्स, हिंदुस्तान कॉपर, वोडाफोन आइडिया, इंडिया सीमेंट्स, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और सेल को इस लिस्ट में बनाए रखना है। एक्साइड इंडस्ट्रीज और जी एंटरटेनमेंट को इस लिस्ट से हटा दिया गया है।