Trade setup for today : निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान पॉजिटिव, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup : 7 फरवरी को, बीएसई सेंसेक्स 34 अंक नीचे 72,152 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 1.1 अंक बढ़कर 21,930.5 पर बंद हुआ था। बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई की मध्य तिमाही नीति फैसले बाजार की दिशा तय करेंगे। निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। शॉर्ट टर्म में 21,950-22,000 अंक के ऊपर ब्रेकआउट की ज्यादा संभावना है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 21,750 पर है

अपडेटेड Feb 08, 2024 पर 8:24 AM
Trade setup : 21,900 की स्ट्राइक पर 86.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup: 8 फरवरी को होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक से पहले बाजार सतर्क दिख रहा है। निवेशकों की नजर दर में कटौती,महंगाई और विकास पूर्वानुमान पर आरबीआई की टिप्पणी का इंतजार हो सकता है। निफ्टी ने 17 जनवरी को बने बड़े बियरिश गैप (21,970 गैप का ऊपरी छोर है) को बंद करने के लिए 7 फरवरी को एक अच्छा प्रयास किया, लेकिन शुरुआती कारोबारी सत्र के सौदों में बिकवाली के दबाव के कारण विफल रहा और बकाया कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में घूमता रहा।

मार्कट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 21,970 से ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग नहीं देता है तब तक इसके आने वाले सत्रों में 22,126 की रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ने की संभावना नहीं है। नीचे की तरफ इसके लिए 21,750-21,700 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

7 फरवरी को, बीएसई सेंसेक्स 34 अंक नीचे 72,152 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 1.1 अंक बढ़कर 21,930.5 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। हालांकि, छोटे-मझोले शेयरों में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई।


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी ने कहा, "तकनीकी रूप से, यह कार्रवाई उथल-पुथल का संकेत देती है और बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई की मध्य तिमाही नीति फैसले बाजार की दिशा तय करेंगे।" उनका मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। उन्होंने कहा, "शॉर्ट टर्म में 21,950-22,000 अंक के ऊपर ब्रेकआउट की ज्यादा संभावना है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 21,750 पर है।"

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Image107022024

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,948 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,067 और 22,141 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,874 फिर 21,829 और 21,755 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 45,859 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 46,107 और 46,276 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 45,665 फिर 45,560 और 45,392 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

Image207022024

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 22,300 की स्ट्राइक पर 88.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 52.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Image307022024

पुट ऑप्शन डेटा

21,900 की स्ट्राइक पर 86.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 40.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Image407022024

हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक

हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। SRF, Indus Towers, Hindustan Unilever, Bharti Airtel और ITC जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।

Image507022024

56 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 56 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Delta Corp, Balrampur Chini Mills, Trent, Metropolis Healthcare और Max Financial Services के नाम शामिल हैं।

Image607022024

43 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Ashok Leyland, Tata Consultancy Services, National Aluminium Company, Infosys और Eicher Motors के नाम शामिल हैं।

Image707022024

43 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Berger Paints, Navin Fluorine International, Bank of Baroda, Bata India और Power Grid Corporation of India के नाम शामिल हैं।

Image807022024

44 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 44 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Chambal Fertilisers & Chemicals, HDFC Life Insurance Company, Pidilite Industries, Dr Reddy's Laboratories और ICICI Lombard General Insurance Company के नाम शामिल हैं।

Image907022024

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 01 फरवरी को गिरकर 1 हो गया जो पिछले सत्र में 1.11 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।