Trade setup for today : निफ्टी के लिए 19600-19500 का जोन अहम, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup: कल बीएसई सेंसेक्स 248 अंक गिरकर 65629 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 46 अंक गिरकर 19625 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुझान देखने को मिला था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.1 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था

अपडेटेड Oct 20, 2023 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : 19800 की स्ट्राइक पर 72.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

Trade setup : 19 अक्टूबर को बाजार गिरावट के साथ खुला था। कारोबारी सत्र के अंत में ये नीचे से सुधरकर गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल के कारोबारी सत्र में निफ्टी के लिए 19500 के आसपास सपोर्ट मिला था। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी 19600-19500 के लेवल को बनाए रखने में सफल रहता है तो फिर इसमें 19700-19800 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर ये इस सपोर्ट जोन से नीचे जाता है तो फिर ये गिरावट 19300 तक बढ़ सकती है।

शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने 19530-19500 के जोन में सपोर्ट लिया है। जहां 19333 से 19850 तक की पिछली तेजी के 61.82 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल के रूप में सपोर्ट दिख रहा है। उनका मानना है कि 19512 के स्तर पर स्थित गुरुवार का निचला स्तर निफ्टी के लिए बड़े सपोर्ट का काम करेगा। जब तक ये सपोर्ट बना रहेगा तब तक शॉर्ट टर्म में निफ्टी में 19730-19800 की तरफ जाने की संभावना बनी रहेगी।

कल बीएसई सेंसेक्स 248 अंक गिरकर 65629 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 46 अंक गिरकर 19625 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुझान देखने को मिला था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.1 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19542 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19502 और 19437 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19671 फिर 19711 और 19776 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43599 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43481 और 43290 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43982 फिर 44100 और 44291 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

मंथली बेसिस पर 19800 की स्ट्राइक पर 72.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 31.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

19500 की स्ट्राइक पर 73.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 21.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

41 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 41 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Bajaj Auto, Nestle India, UltraTech Cement, M&M Financial Services और L&T Technology Services के नाम शामिल हैं।

71 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 71 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Astral, Indraprastha Gas, Dr Lal PathLabs, Ipca Laboratories और Oracle Financial के नाम शामिल हैं।

32 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 32 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Persistent Systems, Coforge, JK Cement, Indian Energy Exchange और Havells India और Delta Corp के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।