Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Vedanta का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 22150, 22200 और 22300 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22100, 22000 और 21900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 47000, 47100 और 47200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 47000, 47100 और 47200 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Mar 27, 2024 पर 2:05 PM
Vedanta पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 270 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। आज निफ्टी में एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स, बीपीसीएल, रिलायंस, मारुति सुजुकी, और बजाज ऑटो के शेयर गेनर्स के रूप में हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो बीईएमएल, रिको ऑटो, इलेक्ट्रो कास्ट के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि अबन ऑफशोर, पीवीपी वेंचर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, सीमैक, पोलीप्लेक्स और वेसुवियल के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22150, 22200 और 22300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22100, 22000 और 21900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47000, 47100 और 47200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46700, 46600 और 46500 के स्तर पर नजर आये।


    एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 1 दिन में कमाया 4% के करीब रिटर्न, आज कमाई के लिए तीन दिग्गजों ने 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Indian Hotels Future : खरीदें - 585 रुपये, टारगेट - 610 रुपये, स्टॉपलॉस - 578 रुपये

    Tata Communications Future : खरीदें - 1972 रुपये, टारगेट - 2040/2060 रुपये, स्टॉपलॉस - 1950 रुपये

    Reliance Future : खरीदें - 2985 रुपये, टारगेट - 3060/3080 रुपये, स्टॉपलॉस - 2965 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Vedanta

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Vedanta पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Vedanta की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 270 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 18 से 20 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।