इंडेक्स में बैंकिंग सेक्टर का कम हो सकता वेटेज, रियल्टी सेक्टर में दिखेगी और तेजी- प्रतीक अग्रवाल, Motilal Oswal AMC

Motilal Oswal AMC के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रतीक अग्रवाल ने आगे कहा कि इसके आगे मिडकैप-स्मॉलकैप की वैल्युएशन बरकरार रह सकती है। लार्जकैप की बजाय मिडकैप IT पर हमारा ज्यादा फोकस रहा है। मिडकैप के साथ ही स्मॉलकैप IT हमें ज्यादा पसंद है। कोविड दौर के मुकाबले IT का वैल्युएशन घटा है

अपडेटेड Feb 06, 2024 पर 2:23 PM
Prateek Agrawal ने कहा कि प्रीमियम घरों की बिक्री बढ़ी है। रियल्टी सेक्टर को सरकार से पॉलिसी सपोर्ट मिला है। इसमें आगे और कुछ साल तक तेजी रह सकती है

बाजार में आज रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के Motilal Oswal AMC के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रतीक अग्रवाल जुड़े। इनके पास फंड मैनेजमेंट और इक्विटी रिसर्च में करीब 3 दशक का अनुभव हैं। एसेट मैनेजमेंट बिजनेस में अच्छी पकड़ रखते हैं। इससे पहले ये एएसके इनवेस्टमेंट मैनेजर्स के साथ भी काम कर चुके हैं। इनके पास एनआईटी राउरकेला से इंजीनियरिंग डिग्री भी है। प्रतीक अग्रवाल ने अपनी बातचीत में कहा कि लार्ज कैप आईटी में ग्रोथ कम आई है या इंडेक्स के मुकाबले कम ग्रोथ देखने को मिली है। इस बारे में मैं ये कहना चाहूंगा हमारे मिडकैप और आईटी और न्यूटेक कंपनियों पर फोकस ज्यादा मिलेगा। मिडकैप और स्मॉलकैप आईटी स्टॉक्स पर हमारा फोकस है क्योंकि यहां पर अर्निंग ग्रोथ लार्जकैप स्टॉक्स से कहीं ज्यादा है।

प्रतीक अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारा मानना है कि मिडकैप-स्मॉलकैप की वैल्युएशन बरकरार रह सकती है। लार्जकैप की बजाय मिडकैप IT पर हमारा ज्यादा फोकस रहा है। मिडकैप के साथ ही स्मॉलकैप IT हमें ज्यादा पसंद है। देखा जाये तो कोविड दौर के मुकाबले IT का वैल्युएशन घटा है।

इंडेक्स में बैंकिंग सेक्टर का वेटेज ज्यादा हो गया था। पूरा पैसा बैंक बना रहे थे जिनको बैंक फाइनेंस कर रहे हैं वो उतना पैसा नहीं बना रहे हैं जबकि बैंक ही पैसा बनाये जा रहे हैं तो ये बात ज्यादा सस्टेनेबल नहीं हो सकती है। हमारा मानना है कि इंडेक्स में बैंकिंग सेक्टर का वेटेज कम हो सकता है। बाजार में ऐसा होना स्वाभाविक है। दूसरे सेक्टर का वेटेज बढ़ना बाजार के लिए अच्छा रहेगा।


Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Gujarat Gas का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

रियल एस्टेट सेक्टर के बारे में अपनी राय देते हुए प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि प्रीमियम घरों की बिक्री बढ़ी है। रियल्टी सेक्टर को सरकार से पॉलिसी सपोर्ट मिला है। इसकी वजह से रियल एस्टेट सेक्टर की चमक बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से रियल्टी सेक्टर में आगे और कुछ साल तक तेजी बनी रहेने की संभावना है।

केमिकल कंपनियों पर उन्होंने कहा कि केमिकल सेक्टर स्पेशल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों पर फोकस करना चाहिए। स्पेशियालिटी की तरफ जाने वाली कंपनियों को आगे चलकर फायदा हो सकता है। केमिकल के फ्लोरीन स्पेस में कंपिटीशन कम है। लिहाजा ऐसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों के स्टॉक्स पर नजर रखनी चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।