Singapore Covid-19: सिंगापुर में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 का कहर, मास्क पहनने की अपील, क्या शुरू हो गई नई लहर?

Singapore Covid-19: इन दिनों सिंगापुर कोरोना की तगड़ी मार झेल रहा है। देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट JN-1 से संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे मे सराकर ने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों पर मास्क पहनने की अपील की है। जो लोग बीमार नहीं हैं। उन्हें भी मास्क पहनने के लिए कहा गया है

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 12:37 PM
Story continues below Advertisement
Singapore Covid-19: सिंगापुर सरकार के वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Singapore Covid-19: सिंगापुर में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे देश में चिंता का माहौल है। संक्रमण में तेजी से उछाल के बाद सिंगापुर की सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। लोगों से गाइडलाइन फॉलो करने को कहा है। सिंगापुर सरकार ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों पर मास्क पहनने की अपील की है। देश में 3 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच 56,043 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले हफ्ते के मुकाबले 75 फीसदी मामले ज्यादा है। बता दें कि इसके पहले हफ्ते में देश में 32,035 मामले सामने आए थे।

सिंगापुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दुनिया भर में कोरोना की नई लहर आने की चर्चा भी शुरू हो गई है। इधर इंडोनेशिया और मलेशिया में भी कोरोना के कुछ मामले देखे गए हैं। ऐसे में दूसरे देशों तक भी कोरोना संक्रमण के फिर से फैलने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि भारत में अभी कोरोना को लेकर इस तरह की कोई चिंता नहीं देखी गई है।

कोरोना के नए वेरिएंट से सिंगापुर की बढ़ी टेंशन


सिंगापुर में अस्पातल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health -MOH) ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की सख्या 225 से बढ़कर 350 हो गई है। वहीं ICU (intensive care unit) में रोजाना औसत मरीज पहले 4 थे, जो कि अब बढ़कर 9 हो गए हैं। इसमें ज्यादातर मामले कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके साथ ही ये भी कहा है कि जिन लोगों को सांस लेनें दिक्कत हो रही है। किसी तरह के कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं वो घर पर रहें। दूसरे लोगों के संपर्क में आने से बचाव करें। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 19 दिसंबर से रोजाना कोरोना अपडेट जारी करने का फैसला किया है।

चीन में कोरोना के नए सब वेरिएंट JN.1 से बढ़ी टेंशन, 7 मामाले आए सामने, जानिए इसके लक्षण और बचाव

इन नियमों का करें पालन

सिंगापुर सरकार ने कहा है कि जो लोग यात्रा कर रहे हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर मास्क पहनना चाहिए। उन्हें ट्रैवेल इंश्योरेंस भी खरीदना चाहिए। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि जिन्हें ज्यादा दिक्कत है वो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। गंभीर स्थिति में अपना इलाज जरूर कराएं।

कई देशों में कोरोना का कहर

सिंगापुर के अलावा इंडोनेशिया में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। देश के जकार्ता इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बाटम नौका टर्मिनल पर थर्मल स्कैनर भी लगाए गए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कहा है कि जिन इलाकों में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। वहां की यात्रा करने से बचें। मलेशिया में भी पिछले हफ्ते कोविड के मामले तकरीबन दोगुने हो गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।