फाइनेंस के मामले में लिया गया कोई भी फैसला उनके भविष्य में वित्तीय स्थिरता और बैलेंस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समझदारी से लिया गया कोई भी फैसला सफलता का रास्ता आगे बढ़ाता है। वहीं, खरबा ऑप्शन आपक सपनों को उड़ान भरने से रोकता है। कम उम्र में वित्तीय जिम्मेदारी निभाना चुनौतीपूर्ण लग सकता है, लेकिन समय का फायदा अच्छे मौकों का फायदा उठाने में भी किया जा सकता है। यहां वह पांच गलतियां बता रहे हैं, जो आज का युवावर्ग पैसों के मामले में करता है।
क्रेडिट कार्ड से अधिक करना खर्च
आज के समय में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना नॉरमल हो गया है। हालांकि, समस्या तब आती है जब इनका उपयोग अनावश्यक शॉपिंग के लिए अंधाधुंध किया जाता है। क्रेडिट कार्ड को मुख्य रूप से ऐसे कामों को पूरा करने के लिए किया जाना चाहिए जिसमें आपको एक्स्ट्रा इनकम मिल रही हो, जैसेकि कैशबैक या डिस्काउंट ऑफर आधि।
साथियों के प्रभाव से जो कपड़े, मेकअप और अन्य विलासिता पर ज्यादा खर्च करते हैं। वह एक बड़ी गलती है। ऐसा करके आप अपनी पैसों की स्थिति और बजट दोनों को बिगाड़ते हैं। पैसों के लेकर अपने पैर जमीन पर रखें और सोच समझकर खर्च करें। ये बचाया हुआ पैसा ही आपके लिए पैसा बनाने और बढ़ाने का काम करेगा।
लग्जरी पर खर्च करना ज्यादा
लग्जरी की वस्तुओं पर खर्च करने से फाइनेंस और बिगड़ सकता है। जब आपके पास इनकम के लिमिटेड सोर्स हों तो लग्जरी पर खर्च न के बराबर करें। अपने पैसे को बचाएं और सही जगह निवेश करें। ताकि, आपका पैसा बढ़े।
युवावर्ग को अधिक खर्च से ज्यादा सेविंग पर ध्यान देना चाहिए। पहले पैसे बचाकर सही जगह निवेश कर बचे पैसों को खर्च करना चाहिए। पैसों को सेव करना और फिर बाद में शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या सोने जैसे विकल्पों में निवेश करना चाहिए। भविष्य के लिए एक मजबूत वित्तीय आधार तैयार कर सकता है।
सोशल मीडिया के ट्रेंड से प्रेरित होकर फालतू की खरीदारी से बचें। उन चीजों पर खर्च न करें जो लंबे समय में आपके काम नहीं आएगी। ऐसी खरीदारी से बचें जिसे एक बार खरीदकर आप अलमारी में रखने वाले हैं।