Credit Cards

Business Idea: सेहत का खजाना है किन्नू, खेती से छप्परफाड़ होगी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: किन्नू की खेती अब देश के कई राज्यों में की जाती है। यह संतरे जैसा फल है। किन्नू और संतरा न केवल देखने में एक जैसे लगते हैं, बल्कि दोनों के न्यूट्रिशनल बेनिफिट्स भी लगभग एक जैसे ही होते हैं। किन्नू पंजाब की प्रमुख फसलों में से एक है। इसके खाने से शरीर में खून बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती हैं

अपडेटेड Oct 28, 2023 पर 7:03 AM
Story continues below Advertisement
Business Idea: किन्नू की खेती पहले पंजाब, हिमाचल प्रदेश में खूब होती थी, लेकिन अब भारत के कई राज्यों में इसकी खेती होती है।

Business Idea: आज कल पढ़े-लिखे लोग भी खेती की ओर तेजी से रूख कर रहे हैं। भारत तो वैसे भी कृषि प्रधान देश है। आज भी आबादी का एक बड़ा हिस्सा खेती पर निर्भर है। ऐसे में आप भी खेती के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको किन्नू (Kinnow) की खेती से बंपर कमाई करने का आइडिया दे रहे हैं। भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में किन्नू की खेती आसानी से की जा सकती है। यह एक नींबू वर्ग की फसल है। जिसमे संतरा, नींबू और कीनू जैसी किस्में शामिल हैं। यह खट्टे और मीठे फलों का संतुलित आहार है।

किन्नू पंजाब की प्रमुख फसल है। भारत में इसकी खेती हिमचाल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में की जा रही है। किन्नू की खेती पूरे उत्तर भारत में की जाती है। किन्नू के फलों से रस काफी मात्रा में मिलता है। जिसकी बाजार में अच्छी डिमांड रहती है। ऐसे में किन्नू में बाजार में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

कैसे करें किन्नू की खेती?


किन्नू की खेती आमतौर पर किसी भी तरह की जमीन में की जा सकती है। दोमट मिट्टी, चिकनी मिट्टी और तेजाबी मिट्टी में किन्नू की खेती आसानी से कर सकते हैं। इसकी खेती के लिए जमीन ऐसी होनी चाहिए पानी आसानी से बाहर निकल सके। पौधों के अच्छे विकास के लिए 5.5 से 7.5 के बीच pH वैल्यू वाली भूमि होनी चाहिए। किन्नू की खेती करने के लिए 13 डिग्री से 37 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान की जरूरत होती है। वहीं, बारिश की बात करें तो 300-400 मिलिमीटर तक की बारिश बेहतर खेती के लिए पर्याप्त है। फसल के लिए हार्वेस्टिंग टेम्प्रेचर 20-32 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए।

Business Idea: सिर्फ 50000 रुपये में शुरू करें केंचुआ खाद का बिजनेस, जल्द बन जाएंगे करोड़पति

किन्नू को किस महीने पेड़ से तोड़ें?

किन्नू के पौधों पर लगे फलो का रंग जब आकर्षक दिखाई देने लगे उस दौरान उनकी तुड़ाई कर लें। इसकी तुड़ाई जनवरी से फरवरी के बीच करना चाहिए। खेत से इन फलों को तोड़ने के लिए आपको डंडी की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा कैंची की मदद से भी फल की तुड़ाई कर सकते हैं। फलो की तुड़ाई के बाद उन्हें अच्छे से धो लेना चाहिए फिर छाया में सुखाना चाहिए।

किन्नू से कमाई

किन्नू के पेड़ से करीब 80 से 150 किलो तक फल मिल सकते हैं। किसानों के अनुसार, एक एकड़ में करीब 214 किन्नू के पेड़ लगते हैं। हर पेड़ की लागत करीब 50 रुपये होती है। वहीं इसे आप थोक में 20-45 रुपये प्रति तक के भाव से बेच सकते हैं। 45-50 रुपये प्रति किलो का भाव आपको संतरे का सीजन खत्म होने के बाद मिल सकता है। किन्नू की फसल को कहीं भी बेच सकते हैं। लेकिन बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों में काफी बिक्री होती है। इतना ही नहीं श्रीलंका, सऊदी अरब में भी किन्नू की काफी बिक्री होती है।

सेहत का खजाना है किन्नू

किन्नू में विटामिन C की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसके खाने से शरीर में खून बढ़ता है। हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही किन्नू को खाने से पाचन शक्ति बेहतर रहती है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।