इस साल आम के बागों में अच्छा मंजर दिखा, लेकिन तेज आंधी और तूफान ने किसानों को बड़ा झटका दिया। कई जगह आम के टिकोले गिर गए, जिससे बागवानी करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। लेकिन, चिंता करने की जरूरत नहीं। कृषि विज्ञान केंद्र गंधार के कीट विशेषज्ञ डॉक्टर वाजिद हसन ने किसानों के लिए कुछ आसान और प्रभावी उपाय सुझाए हैं, जिनसे आम के टिकोले गिरने से बचाए जा सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर न केवल आम की गिरावट को रोका जा सकता है, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी बेहतर रखी जा सकती है।
