Mango Production: किन राज्यों में सबसे अधिक पैदा होता है आम, कौन-सी किस्में हैं मशहूर?

दुनिया का हर दूसरा आम भारत से आता है, लेकिन किस राज्य में सबसे ज्यादा आम पैदा होता है? कौन-सी किस्में हैं जो विदेशों तक छाई हुई हैं? जानिए दशहरी से लेकर अल्फांसो तक के पीछे की दिलचस्प कहानी।

अपडेटेड Apr 17, 2025 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
भारत में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में ही पैदा होते हैं, हर साल लगभग 25 लाख मीट्रिक टन।

 

Mango Production: भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आम उगाता है। पूरी दुनिया के लगभग 50% आम यहीं से आते हैं। बड़े कृषि क्षेत्र के साथ गर्म और नम मौसम इसे आम की खेती के लिए एकदम परफेक्ट बनाते हैं।

भारत में दशकों से कई तरह की आम की किस्में उगाई जाती रही हैं। उनकी अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी धूम मचा रही हैं। फिर चाहे वो रसीला अल्फांसो हो या लजीज दशहरी, आम का स्वाद मुंह में पानी ला देता है। आइए जानते हैं कि भारत में आम पैदा करने के मामले में कौन से राज्य मशहूर हैं।


उत्तर प्रदेश

भारत में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में ही पैदा होते हैं, हर साल लगभग 25 लाख मीट्रिक टन। यह देश के कुल उत्पादन का 25% है। यहां की जमीन और मौसम आम की खेती के लिए बिल्कुल सही है। दशहरी, लंगड़ा और चौसा जैसे आम यहां खूब उगते हैं, जो देश-विदेश में भी खूब पसंद किए जाते हैं। मलीहाबाद का दशहरी और बनारस का लंगड़ा आम दुनिया भर में मशहूर हैं।

10,000 रुपये का एक आम... इस UPSC स्टुडेंट की खुल गई लॉटरी, जानें क्या है इसमें खास - a mango of 10000 rupees upsc student experiment turns good venture idea know what

आंध्र प्रदेश

यह हर साल करीब 12 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन करता है, यानी भारत के कुल आमों का 22% हिस्सा। अल्फांसो, सफेदा और तोतापुरी यहां की खास किस्में हैं। आंध्र के बंगानापल्ले आम की डिमांड अमेरिका और लंदन तक में भी है। यहां के आमों की खूब प्रोसेसिंग होती है, जैसे कि अचार, जूस, पल्प। राज्य के तटीय इलाकों में कई प्रोसेसिंग यूनिट्स भी हैं जो देश-विदेश दोनों जगह सप्लाई करते हैं।

बिहार

बिहार आम उत्पादन में देश के टॉप 3 राज्यों में आता है। यहां करीब 15.5 लाख टन आम हर साल उगाए जाते हैं, खासतौर पर लंगड़ा, मिथिला बंबई और दिघा मालदा जैसी किस्में। भागलपुर का जर्दालु आम पूरे देश में मशहूर है। राज्य सरकार किसानों को सब्सिडी भी देती है, जिससे आम की खेती को बढ़ावा मिल रहा है। बिहार में मुंगेर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी समेत लगभग कई जिलों में किसान बड़े पैमाने पर आम की खेती करते हैं।

कर्नाटक

कर्नाटक में हर साल 10 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा आम पैदा होते हैं। इसकी भारत के कुल आम उत्पादन में हिस्सेदारी करीब 10% है। यहां के अल्फांसो आम अपने शानदार स्वाद, चिकनाई और सुनहरे रंग के लिए जाने जाते हैं। कर्नाटक में सबसे अधिक कोलार जिले में किसान आम की खेती करते हैं। यहां से भी विदेश में भी खूब निर्यात होते हैं।

Mango Tree: बिना खेत-खलिहान, अब घर में भी उगा सकते हैं आम का पेड़, जानें आसान तरीका - how to grow a mango tree in a pot at home easily know simple

गुजरात

गुजरात का सबसे खास आम है केसर, जिसे यहां 'आमों का राजा' भी कहा जाता है। गुजरात हर साल करीब 10 लाख मीट्रिक टन आम उगाता है। यहां का गर्म और सूखा मौसम केसर आम को बहुत सूट करता है। गुजरात के आम भी अब घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं।

कुछ अन्य प्रमुख आम उत्पादक राज्य

  • महाराष्ट्र: यहां रत्नागिरी का अल्फांसो दुनिया भर में मशहूर है। इस आम को हापुस के नाम से भी जाना जाता है।
  • तमिलनाडु: दक्षिण भारत में आम की कई स्थानीय किस्में यहां उगाई जाती हैं। यहां भी अल्फांसो की धाक है।
  • पश्चिम बंगाल: यहां के मालदा, हिमसागर और फजली आम बड़े आकार और खास स्वाद के लिए जाने जाते हैं।
  • तेलंगाना: भारत के आम उत्पादन में तेलंगाना की हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ रही है। यहां के आम भी काफी मशहूर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Mango Man of India: एक ही पेड़ पर 350 किस्म के आम, किसने किया ये कारनामा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।