Get App

मुर्गियों के लिए नहीं खरीदना पड़ेगा दाना, बस गड्ढे में उगा लें यह हरा चारा, सुपरफूड से बढ़ेगा मांस और अंडा

अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं, तो अजोला आपके लिए सुपरफूड साबित हो सकता है। यह जलीय पौधा हर मौसम में आसानी से उग जाता है और प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स से भरपूर होता है। नियमित सेवन से मुर्गियों और मुर्गों का मांस और अंडा उत्पादन 10–15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 12:10 PM
मुर्गियों के लिए नहीं खरीदना पड़ेगा दाना, बस गड्ढे में उगा लें यह हरा चारा, सुपरफूड से बढ़ेगा मांस और अंडा
अजोला को मुर्गियों और मुर्गों के चारे में सीधे मिलाया जा सकता है।

अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और अपने मुर्गे-मुर्गियों के आहार को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं, तो अजोला आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। ये जलीय पौधा हर मौसम में आसानी से उग जाता है और पोषण के मामले में बेहद समृद्ध है। विशेषज्ञ इसे इतना पौष्टिक मानते हैं कि इसे पशुओं का ड्राई फूड तक कहा जाता है। अजोला में प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो पोल्ट्री के स्वास्थ्य और उत्पादन दोनों के लिए लाभकारी है। डॉ. जगपाल, जो माधोपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत हैं, बताते हैं कि अजोला का नियमित सेवन मुर्गियों और मुर्गों में मांस और अंडा उत्पादन को 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। इसके अलावा, अजोला अन्य हरे चारे की तुलना में कई गुना अधिक पोषण देता है, जिससे पोल्ट्री फार्मिंग अधिक मुनाफे वाला और टिकाऊ बनती है।

पोषक तत्वों से भरपूर जलीय पौधा

डॉ. जगपाल लोकल 18 बताते हैं कि अजोला जलीय सतह पर तैरने वाला एक फर्न है। इसे आसान भाषा में जलीय पौधा कहा जाता है। ये प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भारत में मुख्य रूप से अजोला पिनाटा नाम की प्रजाति पाई जाती है। अजोला की खासियत यह है कि इसमें प्रोटीन की मात्रा अन्य हरे चारे की तुलना में पांच गुना अधिक होती है। यही वजह है कि यह पोल्ट्री फार्मिंग में सुपर फूड की तरह काम करता है।

मुर्गियों और मुर्गों के लिए लाभ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें