अगर आप किसान हैं और अपनी खेती से ज्यादा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद प्रेरक साबित हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कई प्रगतिशील किसान अब खेती को सिर्फ रोजगार का साधन नहीं बल्कि आय का बड़ा जरिया बना रहे हैं। बलिया जनपद के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के किसान विनय कुमार साह उनमें से एक हैं, जिन्होंने हरी मिर्च की खेती में अपनी मेहनत और नवीन तकनीकों से कमाल कर दिया है। विनय की खेती की खासियत यह है कि वे अपनी बीघा भर जमीन में हरी मिर्च उगाकर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। उनकी सफलता न केवल उनके परिवार की रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करती है, बल्कि आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गई है। विनय बताते हैं कि अगर हरी मिर्च की खेती सही तरीके से की जाए और बाजार में उचित मूल्य मिले, तो एक बीघे में डेढ़ से दो लाख रुपये तक का मुनाफा संभव है।
