Get App

CCEA की बैठक में गन्ने का FRP बढ़ाने का हुआ फैसला, शिलॉन्ग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को भी मिली मंजूरी - सूत्र

Cabinet meeting: आज की कैबिनेट बैठक में शिलॉन्ग और सिलचर के बीच 166 किलोमीटर के नए हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को भी मंजूरी दे दी गई है। यह कॉरिडोर करीब 22,800 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2025 पर 4:45 PM
CCEA की बैठक में गन्ने का FRP बढ़ाने का हुआ फैसला, शिलॉन्ग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को भी मिली मंजूरी - सूत्र
वर्तमान में गन्ने की FRP 10.25 फीसदी रिकवरी पर 340 रुपए प्रति क्विंटल है। FRP में ये बढ़त 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए की गई है

CCEA meeting : कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक गन्ने की FRP (Fair and Remunerative Price) 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दोपहर 3 बजे कैबिनेट की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें आज की कैबिटनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। वर्तमान में गन्ने की FRP 10.25 फीसदी रिकवरी पर 340 रुपए प्रति क्विंटल है। FRP में ये बढ़त 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए की गई है।

शिलॉन्ग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को भी मिली मंजूरी

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आज की कैबिनेट बैठक में शिलॉन्ग और सिलचर के बीच 166 किलोमीटर के नए हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे को भी मंजूरी दे दी गई है। यह कॉरिडोर करीब 22,800 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।

166 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र चार घंटे रह जाएगा।  राजमार्ग मंत्रालय के भारतमाला कार्यक्रम के तहत 2017 में शुरू की गई यह चार लेन की परियोजना पूर्वोत्तर में सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें