बिहार के छपरा जिले के किसान उन्नत किस्म के प्याज की खेती में काफी सक्रिय हैं। हालांकि, अच्छे और भरोसेमंद बीज की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। कई किसान हाजीपुर, दिघवारा, घोड़हट जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों तक बीज लेने जाते हैं, लेकिन इस दौरान कई बार ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में खेत में बोए गए बीज से अच्छी उपज नहीं मिल पाती, और मेहनत के बावजूद किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस वजह से प्याज की खेती में लागत बढ़ जाती है और किसानों का मनोबल भी कम होता है।
