Get App

Agriculture Tips: ठंड और पाले से लाखों की फसल बचाई, किसानों ने अपनाया देसी जुगाड़

Agriculture Tips: छतरपुर जिले में बढ़ती ठंड और लगातार पाले से किसानों की फसलों को खतरा है। टमाटर, मिर्च, बैंगन और फूलगोभी जैसी फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसान तेजराम ने खेतों में रात और सुबह धुआं करके फसलें सुरक्षित रखी हैं। हल्की सिंचाई और सल्फर छिड़काव भी फसल बचाने में मददगार साबित हो रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 1:57 PM
Agriculture Tips: ठंड और पाले से लाखों की फसल बचाई, किसानों ने अपनाया देसी जुगाड़
Agriculture Tips: किसानों ने धुएं का देसी तरीका अपनाकर सब्जी की फसलों को सुरक्षित किया है

छतरपुर जिले में इस समय बढ़ती ठंड और लगातार कम होते तापमान ने किसानों की फसलों की चिंता बढ़ा दी है। टमाटर, मिर्च, बैंगन और फूलगोभी जैसी सब्जियों की फसलें पाले और शीत लहर की चपेट में आने लगी हैं। ऐसी परिस्थिति में कई किसान अपने खेतों में देसी उपाय अपनाकर फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। तेजराम जैसे किसान रात और सुबह खेत के चारों ओर धुआं करते हैं, ताकि पाले का असर कम हो और फसलें सुरक्षित रहें। इसके अलावा हल्की सिंचाई और समय-समय पर सल्फर का छिड़काव भी किया जाता है। कृषि विभाग और वैज्ञानिकों ने भी इस देसी तरीके को प्रभावी बताया है।

किसानों का कहना है कि यह पुराना जुगाड़ सालों से काम कर रहा है और इस उपाय से लाखों की फसलें सुरक्षित रहती हैं। इस मौसम में फसल सुरक्षा के लिए ये तरीके बेहद कारगर साबित हो रहे हैं।

किसान भाईयों ने अपनाया देसी जुगाड़

किसान तेजराम ने बताया कि उन्होंने 10 बीघा जमीन में सब्जियां लगाई हैं, लेकिन कम धूप और कोहरे की वजह से फसलें पाले की चपेट में आ रही थीं। इसे बचाने के लिए उन्होंने रात और सुबह खेत के चारों तरफ धुआं किया। यह तरीका उनके अनुभव के अनुसार पाले से बचाने में बेहद असरदार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें