Get App

दुधारू जानवर खरीदते समय ये गलती न करें, वरना होगा नुकसान!

Dairy animal selection: दुधारू जानवर खरीदना आसान नहीं होता और गलत चुनाव से किसान को नुकसान भी हो सकता है। अनुभवी किसान चार दांत वाले गाय-भैंस को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि यह लगभग तीन से साढ़े तीन साल का होता है। इस उम्र में पशु स्वस्थ, दूध देने और बच्चों के लिए तैयार होता है, जिससे लाभ बढ़ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 11:26 AM
दुधारू जानवर खरीदते समय ये गलती न करें, वरना होगा नुकसान!
Dairy animal selection: पशु की उम्र उसके दांत देखकर तय की जाती है। जन्म के समय बीच के दो दूध के दांत होते हैं

दुधारू जानवर खरीदना किसी किसान के लिए हमेशा आसान नहीं होता। अक्सर लोग बिना सही जानकारी के गाय या भैंस खरीद लेते हैं, जिससे उन्हें बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। सही जानवर पहचानने के कुछ आसान तरीके हैं, जिन्हें जानकर किसान अपनी मेहनत और पैसा दोनों बचा सकते हैं। अररिया जिले के किसान सहदेव यादव का कहना है कि गाय-भैंस खरीदते समय चार दांत वाला पशु सबसे अच्छा माना जाता है। ये चार दांत वाला जानवर लगभग तीन से साढ़े तीन साल की उम्र का होता है, जो दूध देने और बच्चों को जन्म देने के लिए सबसे उपयुक्त होता है।

इस उम्र में पशु न बहुत छोटा होता है और न ही बूढ़ा, और उसके दांत अभी पूरी तरह घिसे नहीं होते। इसलिए चार दांत वाला पशु खरीदना किसान के लिए सुरक्षित और लाभकारी साबित होता है।

चार दांत क्यों जरूरी हैं

चार दांत वाला पशु लगभग तीन से साढ़े तीन साल का होता है। इस उम्र में पशु न बहुत छोटा होता है और न ही बूढ़ा। ये दूध देने और बच्चे पैदा करने के लिए बिल्कुल सही अवस्था होती है। इसके अलावा, दांत घिसने का समय अभी नहीं आता, जिससे पशु की सही उम्र का अंदाजा लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें