पशुपालकों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि उनके जानवर भरपूर चारा खाने के बावजूद मनमुताबिक दूध नहीं देते। अक्सर लोग महंगे सप्लीमेंट, पोषण वाले आहार और दवाइयों पर बड़ी रकम खर्च कर देते हैं, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते। इस स्थिति में न सिर्फ उनका व्यवसाय प्रभावित होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में अब एक देसी जुगाड़ – मसालेदार चूर्ण – सामने आया है, जिसने पशुपालकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
